Sarkari Job, June 2025 LIVE: अभी कौन सी भर्ती निकली है? UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा? देख लें बड़े अपडेट्स

Published On: June 3, 2025
Follow Us

Government Jobs | Sarkari Bharti 2025 LIVE: अभी कौन सी भर्ती निकली है? किस भर्ती की लास्ट डेट आने वाली है? एसएससी जीडी का रिजल्ट कब आएगा? यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पर ताजा अपडेट क्या है? दिल्ली पुलिस की भर्ती कब निकलेगी? SSC CGL नोटिफिकेशन कब आएगा? आरपीएफ कांस्टेबल का रिजल्ट कब तक निकलेगा? अगर आप भी सरकारी जॉब, आंसर-की, सरकारी रिजल्ट, एग्जाम डेट की जानकारी सर्च कर रहे हैं, तो आपको इस ‘सरकारी नौकरी लाइव’ में यह सब डिटेल्स मिलेंगी। यहां दिनभर आपको गवर्नमेंट जॉब पर नए-नए अपडेट मिलते रहेंगे।
LIVE UPDATES
WBSSC Teacher Vacancy 2025: नोटिफिकेशन जारी
बंगाल में 35,726 पदों पर भर्ती निकली है। जो अभ्यर्थी शिक्षक की नौकरी पाना चाहते हैं, वो 16 जून से वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। लास्ट डेट 14 जुलाई 2025 है।
05:27 PM, Jun 02 2025
DGAFMS Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
DGAFMS मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2,स्टोर कीपर, फोटोग्राफर, फायरमैन, कुक समेत विभिन्न पदों के लिए पर जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है, वो अपने हॉल टिकट dgafms24.onlineapplicationform.org से डाउनलोड कर सकते है। यह परीक्षा 03 से 06 जून तक आयोजित की जाएगी।
04:40 PM, Jun 02 2025
AFCAT NCC Vacancy 2025: एनसीसी वालों के लिए भर्ती
एनसीसी वालों के लिए भारतीय वायुसेना में नई भर्ती निकली है। AFCAT 02/2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जिसकी लास्ट डेट 01 जुलाई 2025 है। एफकैक के लिए क्या योग्यता चाहिए? सैलरी क्या होगी? पूरी डिटेल्स जान लें..
04:11 PM, Jun 02 2025
Haryana CET 2025: जरूरी अपडेट
03:12 PM, Jun 02 2025
SBI Clerk Mains Result 2025: जारी
एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स के बाद मेंस परीक्षा में भाग लिया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ स्कोर कार्ड भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। लिंक देखिए- SBI Clerk Mains Result 2025 Download Link
02:40 PM, Jun 02 2025
Delhi Police Head Constable Salary: कितनी है?
इस साल दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ड्राइवर समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। अभ्यर्थी अभी से इनके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। आप हेड कांस्टेबल मिनिस्टियल की सैलरी जान लें- Delhi Police Head Constable Salary
01:30 PM, Jun 02 2025
Haryana CET 2025 Apply: लास्ट डेट कब है?
हरियाणा सीईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन चालू हैं। अभ्यर्थी लास्ट डेट 12 जून 2025 तक इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी हरियाणा ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती में शामिल हो सकेंगे। अगर आपको CET रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी हो रही है,तो आप सीईटी हेल्पलाइन नंबर से मदद ले सकते हैं।
01:10 PM, Jun 02 2025
BPSC 71th Notification 2025: आवेदन चालू
बीपीएससी 71वीं भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 2 जून यानी कि आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। जिसमें अभ्यर्थी लास्ट डेट 30 जून 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। 1200 से अधिक पदों पर प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त को ली जाएगी। जानें BPSC 71st फॉर्म भरने के लिए क्या योग्यता चाहिए? एज लिमिट क्या है?
12:07 PM, Jun 02 2025
UPSC Prelims Result 2025: पर अपडेट?
यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को हो चुका है। जिसके बाद अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। प्रीलिम्स रिजल्ट जून के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है। पूरा अपडेट पढ़ें- UPSC Prelims Result 2025
11:17 AM, Jun 02 2025
SSC GD Result 2025: कब आएगा?
लाखों अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 2025 के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जून में कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल का परिणाम जारी करेगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होंगे, उनका चयन फिजिकल के लिए होगा।
11:17 AM, Jun 02 2025
यूपी पुलिस नोटिफिकेशन कब आएगा?
मार्च में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी थी कि अप्रैल के आखिरी तक यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर रेडियो सहायक परिचालक और लेखा गोपनीय संवर्ग समेत की भर्तियां आएंगी। हालांकि अप्रैल के बाद मई में भी इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। उम्मीद है कि जून में इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएं।
11:17 AM, Jun 02 2025
RRB NTPC Admit Card 2025 Download: जारी
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 5-6 जून को है वो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी परीक्षा 24 जून तक होगी। जिसके लिए अलग-अलग तारीखों में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। डाउनलोड लिंक- RRB NTPC Admit Card 2025 Download Link
11:16 AM, Jun 02 2025
TOP Govt Jobs 2025 List: जून की बड़ी भर्तियां
यहां जून की बड़ी भर्तियों की लास्ट डेट दी गई है। अगर आप अभी तक इनमें अप्लाई नहीं कर पाएं हैं, तो फटाफट फॉर्म भर दें।

11:16 AM, Jun 02 2025
सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें?
10वीं 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें? तो आप रेलवे, पुलिस, क्लर्क, आर्मी, नेवी आदि में सरकारी नौकरी पा सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको लेटेस्ट भर्तियों के फॉर्म भरने होंगे और साथ ही सिलेबस को देखते हुए पढ़ाई भी करनी होगी। ज्यादातर गवर्नमेंट जॉब में रीजनिंग, मैथ, जीके, इंग्लिश और हिंदी से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। आप इनके मुताबिक अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment