Chhattisgarh Mahatari Vandan Yojana छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! महतारी वंदन योजना फिर से खुलेगी, हर महीने ₹1000 का लाभ
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! महतारी वंदन योजना फिर से खुलेगी, हर महीने ₹1000 का लाभ

Chhattisgarh Mahatari Vandan Yojana 2025: छत्तीसगढ़ सरकार नवंबर महीने में राज्योत्सव के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक बार फिर से खोल सकती है। इससे उन महिलाओं को बड़ा फायदा होगा, जो अब तक आवेदन से वंचित रह गई थीं। ऐसा माना जा रहा है कि इस दिशा में विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी हो चुकी है।
हर महीने मिलेगा 1,000 रुपये का बड़ा फायदा
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वर्तमान में इस योजना का फायदा तकरीबन 69 लाख महिलाओं को मिल रहा है। इस दिशा में सरकार हर महीने लगभग 700 करोड़ रुपये का वितरण कर रही है। ऐसे में पोर्टल एक बार फिर खुलने से कई सारी महिलाएं योजना से जुड़कर आर्थिक रूप से लाभ उठा सकती हैं।
6 महीने पहले तैयार हुआ था ये प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगभग 6 महीने पहले पोर्टल खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। हालांकि अब तक इसपर सहमति नहीं बन पायी है। लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि राज्योत्सव के अवसर पर इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है।
अपात्र महिलाओं की हो सकती है छंटनी
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना का लाभ कुछ ऐसी महिलाएं भी उठा रही हैं, जो सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। इनमें पुलिस, नगर निगम, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग जैसी संस्थाओं में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। कई महिलाएं प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से सरकारी दफ्तरों में कार्य कर रही हैं। ऐसे में विभाग अब अपात्र महिलाओं को इस लिस्ट से बाहर करने की तैयारी भी कर रहा है।
बस्तर के लिए खोला गया था पोर्टल
हाल ही में राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं के लिए योजना का पोर्टल खोला था। अब संभावना है कि राज्योत्सव के दौरान प्रदेशभर के लिए यह पोर्टल फिर से खोला जाएगा। इससे उन महिलाओं को भी बड़ा फायदा मिलेगा, जो लंबे वक़्त से आवेदन करने का इंतजार कर रही थीं।
बात दे, राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की यह ऐलान महिलाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकती है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो प्रदेश की लाखों विवाहित महिलाओं को सीधे तौर पर आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।