भारत के लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना ग्रिड कांटेस्ट के 7th एडिशन Flipkart GRiD 7.0 की घोषणा कर दी है। यह नेशनल लेवल की इंजीनियरिंग कैम्पस चैलेंज अब बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है।
इस कॉम्पिटिशन के थ्रू छात्रों को न केवल 6 लाख रुपए के पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें फ्लिपकार्ट में इंटर्नशिप और फुल-टाइम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE-1) के पद के लिए इंटरव्यू का भी अवसर मिलेगा। इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।
क्या है Flipkart GRiD 7.0
Flipkart GRiD भारत की लीडिंग इंजीनियरिंग कैम्पस चुनौती है। ये छात्रों को फ्लिपकार्ट के विशाल ई-कॉमर्स इकोसिस्टम से रियल वर्ल्ड की बिजनेस और टेक्निकल प्रॉब्लम्स को हल करने का अवसर देती है।
GRiD 7.0 2025 में पहले से कहीं अधिक कॉम्पिटिटिव और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रैक्टिकल अनुभव, मेंटॉरशिप और सीधे करियर के अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन डेट
रजिस्ट्रेशन शुरू होगा: 16 जून 2025 (रात 12:00 बजे IST)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 30 जून 2025 (रात 11:59 बजे IST)
प्रोग्राम का मोड: ऑनलाइन (ग्रैंड फिनाले को छोड़कर, जो Flipkart के हेडक्वार्टर बैंगलोर में होगा)
ग्रैंड फिनाले: तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
Flipkart GRiD 7.0 में क्यों भाग लें
6 लाख रुपए पुरस्कार: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल 6 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में मिलेंगे, जिसमें Flipkart E-Gift Vouchers भी शामिल होंगे।
करियर लॉन्चपैड: टॉप परफॉरमेंस करने वाले छात्रों को Flipkart में इंटर्नशिप और फुल-टाइम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE-1) की रोल्स के लिए सीधे इंटरव्यू का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय पहचान: प्रत्येक राउंड में क्वालिफाई करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट मिलेंगे और शीर्ष 50 प्रतिभागियों को Flipkart के आधिकारिक प्लेटफार्मों पर प्रमोट किया जाएगा।
नेटवर्किंग: फाइनलिस्ट को Flipkart HQ, बैंगलोर के लिए ऑल-एक्सपेंस-पेड ट्रिप मिलेगा, जहां वे Flipkart के लीडरशिप से मिलेंगे और टॉप इंजीनियरों से नेटवर्क करेंगे।
रियल एक्सपीरियंस: रियल ई-कॉमर्स समस्याओं को हल करें, प्रोटोटाइप बनाएं और अपने सोलूशन्स को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने प्रेजेंट करें।
Flipkart GRiD 7.0 में क्या बदलाव हुए हैं
नया प्लेटफॉर्म: अब यह Career net पर आयोजित होगा, जिससे छात्रों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा।
बढ़ी हुई पुरस्कार राशि: अब पुरस्कार राशि 6 लाख रुपए तक बढ़ा दी गई है।
MCQ राउंड नहीं: अब केवल प्रैक्टिकल समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
प्रोफाइल-आधारित स्क्रीनिंग: छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन और प्रोजेक्ट्स को आधार बनाकर चयन होगा।
Flipkart मर्चेंडाइज: क्वालिफाई करने वाले छात्रों को विशेष Flipkart मर्चेंडाइज मिलेगा।
सिंगल ट्रैक – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: अब केवल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर कंसन्ट्रेट किया जाएगा।
कैसे आवेदन करें
ऑफिसियल Flipkart GRiD 7.0 पोर्टल पर जाएं।
बाकी की जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं LINK