कमाल की है ये सरकारी योजना! महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानें कैसे उठाएं लाभ | This government scheme lakhpati didi yojana is amazing Women get loan up to Rs 5 lakh without interest know how you will get benefit
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक लखपति दीदी योजना भी है। इस योजना में महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन प्रदान किए जाते हैं, आइए जानते हैं…
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक लखपति दीदी योजना भी है। इस योजना में महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन प्रदान किए जाते हैं। इस योजना से सरकार का स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सपना साकार हो रहा है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहती है तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की हो सकता है, आइए जानते हैं…
इस योजना में मिलता है ब्याज-मुक्त लोन
लखपति दीदी योजना 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत महिलाएं 1 से 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना के तहत सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना से न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलती है, बल्कि उन्हें व्यवसाय शुरू करने और उसके लिए कौशल विकास करने के भी सहायता दी जाती है
लखपति दीदी योजना करने के लिए पात्रता
– लखपति दीदी योजना में 18 से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
– योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह का हिस्सा होना जरूरी है।
– आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
– इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की परिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
– लाभार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए