Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

LIC AAO Admit Card 2025 OUT, Direct Link : एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड licindia.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

Published On: September 26, 2025
Follow Us

LIC AAO Admit Card 2025 OUT, Direct Link : एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड licindia.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

LIC AAO Admit Card 2025 Out , licindia.in : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एएओ – जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती को लेकर होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना पड़ेगा। एलआईसी भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि 3 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 841 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  1. असिस्टेंट इंजीनियर (AE)- 81 पद
  2. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) स्पेशलिस्ट- 410 पद
  3. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जर्नलिस्ट – 350 पद

प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा और परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न आएंगे जिनमें 30 प्रश्न इंग्लिश लैंग्वेज और 35 प्रश्न क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड और 35 प्रश्न रिजनिंग एबिलिटी के होंगे। तीन सेक्शन में 20 20 मिनट का समय मिलेगा। यानी कुल एक घंटे का पेपर होगा। अंग्रेजी केवल क्वालिफाइंग होगा।

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
  6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में जो प्रश्न उत्तर देने के बाद सेव या रिव्यू के लिए मार्क किए गए हैं, सिर्फ वही मूल्यांकन के लिए कंसीडर किए जाएंगे। स्क्रीन के टॉप पर प्रश्नावलीयों के नाम डिस्प्ले किये जाएंगे। प्रश्नावली के नाम पर क्लिक करके आप संबंधित प्रश्नावली के प्रश्न देख सकते हैं। जो प्रश्नावली आप देख रहे है वह हाइलाइट होगी। प्रत्येक प्रश्नावली की अवधि अलग-अलग है। उम्मीदवार किसी विशिष्ट प्रश्नावली के प्रश्नों को केवल उस प्रश्नावली के लिए आवंटित समय के दौरान हल कर सकते हैं। 60 मिनट की समाप्ति के बाद, उम्मीदवार ना ही किसी भी उत्तर का दे पाएंगे और ना ही अपने उत्तर जांच पाएंगे। उम्मीदवार ने “सबमिट” बटन क्लिक नहीं किया होगा तब भी कंप्यूटर सिस्टम द्वारा उसके उत्तर स्वतः सेव कर लिए जाएंगे।

PriyaBhatt

Mgmschool.in - MCA Graduate | Age: 25 | Languages: Hindi & English Experienced content creator with 5+ years in the field of educational news, government job updates, public welfare schemes, and career guidance. Passionate about delivering accurate and helpful information to empower students and job seekers across India.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment