Mahtari Vandana Yojana 17th Kist: महतारी वंदन योजना की 17वीं क़िस्त जारी
महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त का इंतजार करने वाली महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा एक बहुत ही बढ़िया खुशखबरी जारी की गई है और खुशखबरी यह है कि 17वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की हुई है वह सभी अब अपना बैंक खाता चेक करें या फिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्टेटस जांच कर सकते हैं कि राशि मिली है या नहीं।
17वीं किस्त में ₹1000 की राशि भेजी गई
इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 2 जून 2025 को 16वीं किस्त की राशि प्रदान की थी, जिसके बाद अब महिलाओं को 17वीं किस्त की राशि मिली है। इस किस्त में सभी पात्र महिलाओं को ₹1000 – ₹1000 की राशि प्रदान की गई है। मिलने वाली इस राशि को सभी महिलाएं अब अपने बैंक खाते से निकाल सकती हैं तथा अपनी छोटी किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए राशि का उपयोग कर सकती हैं।
राशि की स्थिति अभी चेक करें
जिन्होंने अभी तक यह चेक नहीं किया है कि राशि मिली है या नहीं, वह आज ही बैंक, वेबसाइट या मोबाइल SMS के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।
कुल कितनी राशि और कितनी महिलाओं को लाभ मिला?
काफी दिनों से राज्य की महिलाओं के द्वारा 17वीं किस्त को लेकर इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब यह इंतजार समाप्त हो चुका है। क्योंकि इस बार 17वीं किस्त का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा ₹647.66 करोड़ की राशि जारी की गई है।
इस बार 69.23 लाख महिलाओं को लाभ
2 जुलाई 2025 को राशि जारी की गई है और इस बार राज्य की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। प्रत्येक महिला के बैंक खाते में ₹1000 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
किन महिलाओं को मिली 17वीं किस्त?
पिछली बार की तुलना में इस बार कुछ कम महिलाओं को किस्त का लाभ मिला है क्योंकि अनेक महिलाओं के नाम इस योजना से हटा दिए गए हैं। इस बार केवल उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिला है जिनका नाम वर्तमान में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है।
पात्रता के आधार पर ही मिला लाभ
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने इस योजना के लिए कुछ प्रमुख पात्रता नियम बनाए हुए हैं:
- महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए
- महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए
- पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए
महतारी वंदन योजना से हटे 90,000 महिलाओं के नाम
काफी लंबे समय से राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को लाभ दे रही है, लेकिन शुरुआत से अब तक कुल 90,000 महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं। जिनमें जून 2025 में ही 7000 महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए।
तुलना में आंकड़े:
- जून में 69,30,041 महिलाओं को राशि मिली थी
- इस बार केवल 69,23,041 महिलाओं को ही राशि प्राप्त हुई है
महतारी वंदन योजना की शुरुआत कब हुई?
महतारी वंदन योजना राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2024 को शुरू की गई थी। इसके बाद 10 मार्च 2024 को पहली किस्त जारी की गई थी। इस पहली किस्त में 70 लाख से अधिक महिलाओं को ₹1000 की राशि प्रदान की गई थी।
बैंक SMS से भी चेक कर सकते हैं ₹1000 की राशि
बैंक खाते में ₹1000 की राशि जमा होते ही अनेक महिलाओं को बैंक के द्वारा SMS भेजा गया है, जिसे देखकर यह पता चल सकता है कि राशि जमा हुई है या नहीं।
जरूरी शर्त
SMS प्राप्त करने के लिए यह जरूरी है कि बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। जो महिलाएं वेबसाइट से स्टेटस चेक नहीं कर सकती हैं, वे SMS के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
Step-by-step प्रक्रिया:
- सबसे पहले ब्राउज़र खोलें और उसमें महतारी वंदन योजना लिखकर सर्च करें।
- अब राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद बेनिफिशियरी कोड, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- नीचे दिख रहे सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर 17वीं किस्त का स्टेटस दिखाई देगा।