OBC/SC/ST Yojana 2025: ओबीसी छात्रों के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप, 1000-1000 हजार सभी को फ्री में
OBC छात्रों के लिए बड़ी स्कॉलरशिप योजना शुरू
वित्तीय वर्ष 2014-15 से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा “राष्ट्रीय फेलोशिप योजना” शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य OBC वर्ग के छात्रों को M.Phil और Ph.D जैसी उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना है। इस योजना से छात्रों को न केवल बेहतर रिसर्च करने का अवसर मिलता है, बल्कि आगे चलकर कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लेक्चरर या प्रोफेसर बनने का भी रास्ता खुलता है।
फेलोशिप की अवधि और संरचना
कोर्स | अधिकतम अवधि | JRF | SRF |
---|---|---|---|
M.Phil | 2 वर्ष | 2 वर्ष | 0 |
Ph.D | 5 वर्ष | 2 वर्ष | 3 वर्ष |
M.Phil + Ph.D | 5 वर्ष | 2 वर्ष | 3 वर्ष |
फेलोशिप की राशि (01.01.2019 से लागू दरें)
- JRF: ₹31,000 प्रति माह (पहले 2 वर्षों के लिए)
- SRF: ₹35,000 प्रति माह (बाकी के वर्षों के लिए)
आकस्मिकता फंड
- मानविकी / सामाजिक विज्ञान: ₹10,000-₹20,500 प्रति वर्ष
- विज्ञान / इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी: ₹12,000-₹25,000 प्रति वर्ष
- शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए: ₹2,000 प्रति माह (एस्कॉर्ट्स/रीडर अलाउंस)
फेलोशिप के लिए कितनी सीटें होती हैं?
- 2014-15 से प्रति वर्ष 300 JRF सीटें
- 2016-17 से प्रति वर्ष 300 SRF सीटें
- अब यह बढ़कर 1000 OBC छात्रों को दी जा रही है जो NET या CSIR-NET के जरिए क्वालिफाई करते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- OBC वर्ग का छात्र होना चाहिए
- NET-JRF या CSIR-NET में क्वालिफाई होना चाहिए
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में M.Phil या Ph.D में दाखिला होना चाहिए
कैसे करें आवेदन?
- UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “e-SARTS Scholarship-Fellowship” लिंक पर क्लिक करें
- “राष्ट्रीय फेलोशिप for OBC” चुनें
- “अभी आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें
- फॉर्म में सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट करें
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- मास्टर डिग्री की मार्कशीट
- बैंक डिटेल्स
- संस्था प्रमुख से प्रमाणपत्र
- दिव्यांगता प्रमाण (यदि लागू हो)