Sainik School Admission 2025 Total Seats: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 परिणाम आ गए हैं। एआईएसएसईई परिणाम 2025 (AISSEE Result 2025) में क्वालिफाई स्टूडेंट्स देशभर में स्थित सैनिक स्कूल के कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन लेंगे। इस साल 5 अप्रैल को आयोजित सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 में लाखों बच्चे शामिल हुए थे।
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 कब आएगा? यह तो जान गए हैं। लेकिन सैनिक स्कूलों में कितनी सीटों के लिए चयन होता है? सैनिक स्कूल में कहां कुल कितनी सीटें हैं? इन सवालों के जवाब यहां जानिए।
AISSEE रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट
एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूल्स में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए AISSEE 2025 का आयोजन 5 अप्रैल को हुआ था। अब परीक्षा परिणाम भी घोषित किए जा चुके है। AISSEE रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in 2025 और exams.nta.ac.in/AISSEE/ से चेक कर सकते हैं।
Sainik School Seat Matrix: किस सैनिक स्कूल में कितनी सीटें
स्कूल का नाम और राज्य छात्राएं छात्र कुल सीटें
सैनिक स्कूल कलिकिरी, आंध्र प्रदेश 10 95 105
सैनिक स्कूल कोरुकोंडा, आंध्र प्रदेश 10 83 93
सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग, आंध्र प्रदेश 10 80 90
सैनिक स्कूल गोलपाड़ा, असम 10 70 80
सैनिक स्कूल गोपालगंज, बिहार 10 70 80
सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार 10 75 85
सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ 10 90 100
सैनिक स्कूल बालाचांदी, गुजरात 10 84 94
सैनिक स्कूल कुंजपुरा, हरियाणा 10 80 90
सैनिक स्कूल रेवाड़ी, हरियाणा 10 65 75
सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा, हिमाचल प्रदेश 10 82 92
सैनिक स्कूल नगरोटा, जम्मू कश्मीर 10 65 75
सैनिक स्कूल तिलैया, झारखंड 16 144 160
सैनिक स्कूल बीजापुर, कर्नाटक 12 108 120
सैनिक स्कूल कोडागू, कर्नाटक 10 90 100
सैनिक स्कूल काझाकूटम, केरल 10 74 84
सैनिक स्कूल रीवा, मध्य प्रदेश 12 108 120
सैनिक स्कूल चंद्रपुर, महाराष्ट्र 10 95 105
सैनिक स्कूल सतारा, महाराष्ट्र 12 108 120
सैनिक स्कूल इम्फाल, मणिपुर 10 90 100
सैनिक स्कल छिंगछिप, मिजोरम 10 60 70
सैनिक स्कूल पुंगलवा, नगालैंड 12 108 120
सैनिक स्कूल भुवनेश्वर, ओडिशा 11 103 114
सैनिक स्कूल सम्बलपुर, ओडिशा 10 70 80
सैनिक स्कूल कपूरथला, पंजाब 12 108 120
सैनिक स्कूल चित्तौरगढ़, राजस्थान 11 100 111
सैनिक स्कूल झुंझुनू, राजस्थान 10 70 80
सैनिक स्कूल अमरावतीनगर, तमिलनाडु 10 76 86
सैनिक स्कूल झांसी, उत्तर प्रदेश 10 61 71
सैनिक स्कूल मैनपुरी, उत्तर प्रदेश 10 80 90
सैनिक स्कूल अमेठी, यूपी 10 80 90
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, उत्तराखंड 10 60 70
सैनिक स्कूल पुरुलिया, पश्चिम बंगाल 11 97 108
How to Check AISSEE Result 2025: ऐसे देखें सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025
सबसे पहले एनटीए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
अब होम पेज पर उपलब्ध ” लिंक पर जाएं।
यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट की लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
AISSEE रिजल्ट 2025 चेक करके डाउनलोड कर लें।
आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
AISSEE परीक्षा पैटर्न
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए 150 मिनट और कक्षा 9 के लिए 180 मिनट की अवधि के लिए पेन और पेपर टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी। पेपर में 300 अंकों के 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पास होने के लिए कैंडिडेट को हर विषय में कम से कम 25 प्रतिशत और कुल 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर