एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी हो चुकी है। उम्मीदवार अब आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, SC/ST उम्मीदवार अपने यात्रा प्राधिकरण भी वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त, 2025 से 9 सितंबर, 2025 तक आयोजित होने वाली है। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। सामान्य जागरूकता के लिए (40 अंक), गणित के लिए (30 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए (30 अंक)। कुल 100 अंकों की परीक्षा। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर रखा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारी का आकलन करने के लिए इस टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यहीं से इसे डाउनलोड करना होगा। उदाहरण के लिए आरआरबी चंडीगढ़ क्षेत्र के उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC UG 2025 Admit Card: पूर्व में जारी आरआरबी के नोटिस के अनुसार, एनटीपीसी यूजी भर्ती का प्रवेश पत्र परीक्षा दिवस से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होने वाली है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड करना होगा।